सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र उरुवा में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया

 

सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र उरुवा में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

उरुवा ,प्रयागराज । सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र उरुवा में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया । प्रशिक्षण कुल 50 सहायक अध्यापकों के लिए आयोजित किया गया। संदर्भदाता अमरेश यादव व संतोष मिश्रा ने समावेशी शिक्षा की अवधारणा, कक्षा कक्ष में आने वाली विभिन्न चुनौतियां, दिव्यांगता
के प्रकार, पहचान, कारण, सावधानियां दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान, आरसीआई एक्ट1992, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पी डब्लू डी एक्ट 1995, समावेशी शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना, समावेशी कक्षाओं में भाषा शिक्षण पाठ्यक्रम का अनुकूलन और संशोधन, आदि पर विस्तृत चर्चा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बृजेश कुमार शुक्ल, पवन कुमार शुक्ला, अजय पांडेय, अर्चना त्रिपाठी, पूजा पांडेय, बृजेश कुमार भारती, सूरज, वंदना पाल, शालिनी कुशवाहा, रविशंकर तिवारी, आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण की उपयोगिता को बताते हुए बेहतर ढंग से विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *