विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम का खानपुर सिरसा में छापा
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने साल विद्युत उपकेंद्र बरी सिरसा क्षेत्र के खानपुर गांव में छापेमारी की इस दौरान कनेक्शन काटे गए हैं वहीं उपभोक्ताओं के ख़िलाफ़ पिछले से विद्युत चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार को जेई मांगें राम, अपने टीम व विजिलेंस प्रयागराज प्रथम प्रभारी अपने टीम के साथ बरी सिरसा विद्युत उपकेंद्र के गांव खानपुर में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। विभाग द्वारा उनके ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गये। अधिकारियों ने ग्रामीणों से समय से बिजली बिल जमा करने का आह्वान किया। एसडीओ सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत लोगों के ख़िलाफ़ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
