खानपुर गांव स्थित साई मंदिर पर भंडारे में प्रसाद के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के
खानपुर गांव स्थित साई मंदिर में सोमवार को एंटी क्राइम एंटी करप्शन संगठन की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन सचिव प्रयागराज सतीश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सैकड़ों महिला पुरुष साई भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर साई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान आयोजकों श्रद्धा और सेवा का भाव दिखाई दिया। सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि साई बाबा की कृपा से यह आयोजन सफल रहा। हमारा उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। आगे भी संगठन सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम में रामनगर चौकी इंचार्ज अभिनव उपाध्याय एवं सिरसा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडे अपने हमराही सिपाहियों के साथ उपस्थित रहे। वहीं ग्राम के सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व प्रधान अजीत प्रताप सिंह, पत्रकार कैलाश विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, सतीश चंद्र विश्वकर्मा, गोपाल जी, शैलेश कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा और उमेश चंद सोनी शामिल रहे।
