मेजा क्षेत्र में साट सर्किट से दो से तीन बिस्सा गेहूं जल कर राख, मचा हड़कंप

मेजा क्षेत्र में साट सर्किट से दो से तीन बिस्सा गेहूं जल कर राख, मचा हड़कंप

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर में लल्लू पाल के खेत में साट सर्किट से लगी आग जिससे 2 से 3 बिस्सा गेहूं जल कर राख ।
जानकारी अनुसार मेजा तहसील क्षेत्र स्थित रामनगर ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को लगभग 12:00 बजे लल्लू पाल के खेत में आग लग गई बताया जा रहा है कि यह आग साट सर्किट के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी इस घटना में लल्लू पाल का लगभग 2 से 3 बिस्सा गेहूं जलकर राख हो गया। फिलहाल ग्रामीणों ने किसी तरह आप पर काबू पाया। लल्लू पाल ने कहा कि किसी तरह पैसे जुटाकर किसानी किया था लेकिन वह भी आग से जल गया अब बच्चों को कैसे पालन पोषण करेंगे कैसे खिलाएंगे दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *