रेस्टोरेंट में लगी आग, योगा सेंटर तक पहुंचीं लपटें,एक युवती झुलसी

रेस्टोरेंट में लगी आग, योगा सेंटर तक पहुंचीं लपटें,एक युवती झुलसी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।  सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब Mills on Wheels Restaurant में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें पास स्थित एक योगा सेंटर तक पहुंच गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय योगा सेंटर में करीब 20 महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान एक युवती का हाथ झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उसकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।
प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।
स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *