के पी कम्युनिटी सेंटर में “संकल्प” प्रबुद्ध जन की समाज निर्माण में सहभागिता” कार्यक्रम प्रारंभ हुआ
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज ।
के पी कम्युनिटी सेंटर में “संकल्प” प्रबुद्ध जन की समाज निर्माण में सहभागिता” कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सदस्य विधान परिषद तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा वर्तमान परिस्थितियों में प्रबुद्ध वर्ग की जिम्मेदारी है कि समाज को एक नई दिशा दें समाज में व्याप्त आपसी भेदभाव को दूर करें तथा एक मजबूत तथा समावेशी समाज का निर्माण किया जाए ,लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर के बी पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा समाज एक बहती हुई सरिता है प्रबुद्ध लोगों की हमेशा यह जिम्मेदारी है कि इस सरिता को शुद्ध रखें किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर उसे दूर किया जाए , मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह ने कहा प्रबुद्ध जनों का यह संकल्प होना चाहिए कि वह सेवा करें सेवा करके ही समाज से पाया जा सकता है मैं सुरेश कुमार त्रिपाठी में सभी गुण देखता हूं वह समाज को समर्पित व्यक्ति हैं मैं एक शिक्षक का पौत्र तथा डॉक्टर का पुत्र हूं मेरे बाबा जी जिला पंचायत के विद्यालय में अध्यापक थे मैं आज उसी जिला पंचायत का अध्यक्ष हूं यह सतत प्रयत्न से संभव हुआ । आप लोगों से अपील करता हूं कि उनके साथ रहे ऐसे नेताओं की समाज को आवश्यकता है अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा सुरेश कुमार त्रिपाठी ने इतना बड़ा आयोजन करके प्रबुद्ध वर्ग को एक मंच पर एकत्र किया है यह अत्यंत सराहनीय है प्राथमिक शिक्षकों को जब कभी आवश्यकता पड़ी यह साथ खड़े रहे अब हमारी बारी है हम उनके साथ हैं कॉन्फ़रेशन ऑफ़ सेंट्रल एम्पलाइज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे ने कहा प्रबुद्ध वर्ग की यह माहिती जिम्मेदारी है कि वह अब समाज के निर्माण में अपनी भूमिका तय करें राजनीति को भी एक नई दिशा दे विशिष्ट तिथि के रूप में उपस्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा नेता वही होना चाहिए जिसे रास्ता पता हो और लोगों को रास्ता बताएं तथा स्वयं उस रास्ते पर चले, आज लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं हम उस संस्कृत से आते हैं जहां महिला को शक्ति ही माना गया है सुरेश त्रिपाठी जैसे नेताओं कि समाज को आवश्यकता है यह सब का दुख दर्द समझते हैं ।हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा यहां समाज के प्रबुद्ध लोग एकत्र हैं सभी लोग यह संकल्प लें कि हम समाज से भेदभाव मिटाएंगे तथा किसी बाद में न आकर ऐसे लोगों का सहयोग करेंगे जो वास्तव में समाज को एक नई दिशा दे सके ।सीएमपी डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत विद्वान प्राध्यापक डॉ शशांक द्विवेदी ने कहा हम सभी लोग अपने को शुद्ध करें यही समाज का शुद्धिकरण है सुरेश त्रिपाठी प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करते हैं प्रबुद्ध वर्ग को चाहिए कि वह हर वाद से उपर उठकर व्यक्तित्व का चयन करें , प्रसिद्ध समाजसेवी शारदा पाठक ने कहा मैं ऐसा कुछ नहीं बता सकता जो आप नहीं जानते मंच पर बैठा व्यक्ति जगाने का काम करता है माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी लंबे समय से शिक्षकों के लिए संघर्षरत हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर समाज के सभी लोगों के साथ थे प्रबुद्ध लोगों की यह जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों की मदद करें और इनका हाथ मजबूत करें , से नी iAS R .S .वर्मा ने कहा प्रबुद्ध लोगों को आगे जाकर व्यवस्था को संभालना चाहिए ऐसे लोगों का चयन करना चाहिए जो बिना किसी राग द्वेष के सब के साथ खड़े रहे मैं सुरेश कुमार त्रिपाठी में यह सभी गुण देखता हूं समारोह का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया तथा आभार जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने व्यक्त किया कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्रश्रीवास्तव ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद पांडे ,पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजा मुंन्नन शुक्ला, पार्षद सोनू पाठक ,पार्षद श्री आशीष द्विवेदी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री शिव बहादुर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रसिद्ध समाजसेवी श्याम कांत मिश्रा ,स्व वित्त पोषित विद्यालय महासंघ के श्याम बहादुर सिंह विषेन, अरविंद त्रिपाठी , प्रमोद आजाद , विपिन प्रकाश पांडे, बाबूराम मौर्य ,श्री राम प्रकाश पांडे, जगदीश प्रसाद, रविंद्र त्रिपाठी , डॉक्टर सुयोग पांडे, संजीव तिवारी , एबादुर रहमान ,डॉक्टर चंद्रमणि शुक्ला ,सुधीर कुमार मिश्रा सहित प्रबुद्ध समाज के लगभग 2500 से अधिक प्रबुद्ध जन उपलब्ध थे पूरा पूरा के पी कम्युनिटी परिसर का प्रांगण सुबह 10बजेसे 3बजेशाम तक लगातार खचाखच भरा रहा।
