श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर में सात बालकों का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार हुआ

श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर में सात बालकों का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार हुआ

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित भटौती स्थित प्राचीन श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर में रविवार कोधर्मो स्थान गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में यह आयोजन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात बालकों का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार हुआ। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन और हवन कराया। बालकों को विधिवत यज्ञोपवीत धारण कराया गया।संस्कार के उपरांत, बालकों को संध्या-वंदन, गुरु सम्मान, अनुशासित जीवन तथा धर्म और संस्कृति के प्रति उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई। यह संस्कार सनातन परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।
श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव मंदिर के महंत बृज बिहारी दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यज्ञोपवीत संस्कार के बाद कहा कि शास्त्रों के अनुसार, मनुष्य जन्म से सामान्य होता है, लेकिन यज्ञोपवीत जैसे वैदिक संस्कारों से वह शिक्षा, अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर होता है।
महंत बृज बिहारी दास ने युवाओं से भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बालकों को आशीर्वाद दिया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *