मांडा क्षेत्र स्थित हंडिया गांव में AURORA EX कंपनी का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय की नई उम्मीद

मांडा क्षेत्र स्थित हंडिया गांव में AURORA EX कंपनी का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय की नई उम्मीद

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के हंडिया गांव में अरुण कुमार कुशवाहा के AURORA EX कंपनी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला।
कंपनी के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने अरुण कुमार कुशवाहा को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह के दौरान कंपनी के कार्यों एवं उद्देश्य के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कंपनी की शुरुआत होना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
अरुण कुमार कुशवाहा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *