खानपुर मस्जिद से निकला जुलूसे मोहम्मदी मेजा रोड मस्जिद पर संपन्न, पैगंबर ने दिया अमन-भाईचारे का संदेश
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। पगबंर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर मंगलवार को खानपुर मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए मेजा रोड मस्जिद पर सकुशल संपन्न हुआ।
जुलूस की शुरुआत खानपुर मस्जिद से दोपहर में हुई। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। हाथों में हरे झंडे और बैनर लिए लोग “सरकार की आमद मरहबा” के नारे लगा रहे थे। जुलूस खानपुर, बाजार होते हुए मेजा रोड मस्जिद पहुंचा, जहां दुआ के साथ इसका समापन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत, भाईचारे और अमन का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलने से ही समाज में शांति कायम रह सकती है।
इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। थाना अध्यक्ष नितेंद्र शुक्ला, चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय प्रभाकर शुक्ला, हरिओम सिंह के साथ जुलूस के साथ-साथ पैदल चलते रहे। पुलिस ने पूरे रास्ते में यातायात को डायवर्ट कर जुलूस को सुरक्षित निकाला।
इस दौरान भावी जिला पंचायत सदस्य मुकेश शर्मा मोहम्मद सलीम, पिंटू मौजूद रहे और उन्होंने जुलूस कमेटी को बधाई दी और अमन की अपील की। जगह-जगह हिंदू भाइयों ने भी जुलूस का स्वागत कर शरबत पिलाया। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
