ऊंचडीह में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 50 लोगों की जांच, 20 को मिला चश्मा

ऊंचडीह में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 50 लोगों की जांच, 20 को मिला चश्मा

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। स्थानीय लोगों को आंखों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार 27 अगस्त को ऊंचडीह-जमुआ मार्ग स्थित रन्नो मेडिकल स्टोर पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर रन्नो देवी आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर के द्वारा लगाया गया था।

शिविर में कुल 50 लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई। जांच के उपरांत 20 लोगों को चश्मा दिया गया, जबकि 5 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए सलाह दिया गया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ही निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने से हम लोगों को काफी सहूलियत हुई और समय व पैसे दोनों की बचत हुई।

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को सुविधा देने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

अगला कैंप – 29 अगस्त 2026 को अमिलिया कलां (प्राथमिक विद्यालय मनु का पूरा, ग्राम पंचायत सचिवालय) में लगेगा।

सौजन्य – रन्नो देवी आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर
आयोजक – युवा प्रधान प्रत्याशी शैलेश कुमार कुशवाहा (पत्रकार)
संपर्क – 7317636723

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *