सारांश कुमार यादव बने सपा छात्र सभा यमुनापार के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सारांश कुमार यादव बने सपा छात्र सभा यमुनापार के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन ‘समाजवादी छात्र सभा’ ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए मेजा निवासी सारांश कुमार यादव को यमुनापार (प्रयागराज) का नया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से स्थानीय युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जारी मनोनयन पत्र (पत्रांक सं. 36) के अनुसार, यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति तथा समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा के अनुमोदन के बाद किया गया है। समाजवादी छात्र सभा, यमुनापार के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने सारांश कुमार यादव ऊर्फ जतिन यादव के मनोनयन की विधिवत घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।
**पार्टी निष्ठा और सक्रियता का मिला सम्मान**
मनोनयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि सारांश कुमार यादव की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण और छात्र हितों के लिए निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, समाजवादी विचारधारा और जनहितैषी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए संगठन के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
**युवाओं को जोड़ना होगी मुख्य प्राथमिकता**
जिला उपाध्यक्ष की कमान मिलने के बाद सारांश कुमार यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुनापार क्षेत्र के छात्रों और युवाओं को बड़ी संख्या में समाजवादी छात्र सभा से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने छात्रों की शैक्षिक समस्याओं, रोजगार के मुद्दों और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से सड़क से लेकर सदन तक उठाने का संकल्प दोहराया।
इस मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, लोहिया वाहिनी के सदस्यों और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं प्रकाश यादव अंकित यादव सर्वेश यादव आदि ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से यमुनापार में संगठन पहले से अधिक सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *