विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान (तृतीय चरण) का उद्घाटन

विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान (तृतीय चरण) का उद्घाटन

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान (तृतीय चरण-माह अक्टूबर 2026) का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, प्रयागराज से अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज डा0 राजेश कुमार, एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज डा0 अरूण कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया। संचारी अभियान का संचालन दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 एंव दस्तक अभियान 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 संचालित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने किया। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने संचारी रोगों के नियंत्रण संबंधी कार्यवाही एवं विभागीय प्रगति पर जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अरूण कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की विशेष भूमिका के विषय में चर्चा की। दस्तक अभियान में आशा घर-घर जाकर बुखार के मरीजों, डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पायरोसिस, टी0बी0 के मरीजो का चिन्हीकरण एवं बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा। संचारी कार्यक्रम के नोडल डा0 के0के0 मिश्रा द्वारा जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में समस्त विभागों विशेषकर नगर निगम, पंचायतीराज से समन्वय बनाकर संचारी रोगों के नियन्त्रण हेतु कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के इस उद्घाटन कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एच0एल0 यादव, डा0 आर के0 श्रीवास्तव, नगर निगम से जोनल अधिकारी  अरविन्द यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डी0पी0 सिंह, सफाई निरीक्षक ए0सी0 पटेल, पूजा सिंह आदि एवं डब्ल्यू0एच0ओ0 से एस0एम0ओ0 डा0 आलोक, डी0सी0पी0एम0 अशफाक, एपिडेमोलाजिस्ट डा0 अंशु वैश्य तथा वी0बी0डी0 कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *