मेजा क्षेत्र स्थित सेंट पीटर्स को एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़, डेस्क-बेंच व बस का शीशा सीलिंग फैन तोड़े

मेजा क्षेत्र स्थित सेंट पीटर्स को एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़, डेस्क-बेंच व बस का शीशा सीलिंग फैन तोड़े

स्कूल प्रबंधन ने घटना की निंदा करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा । मेजा क्षेत्र जनवार गांव स्थित सेंट पीटर्स को एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल में अराजकतत्वों द्वारा कथित रूप से घुसकर स्कूल के कमरों में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 30 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। स्कूल में रखे डेस्क-बेंच और सीलिंग फैन बस सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जब स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारी परिसर में पहुंचे तो कमरों में सामान टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तत्काल स्कूल प्रबंधन को दी गई।
सूचना मिलने के बाद स्कूल के प्रबंधक मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। स्कूल के कमरों में डेस्क-बेंच तथा सीलिंग फैन बस का शीशा टूटे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए घटना की कड़ी निंदा की। प्रबंधन का कहना है कि स्कूल परिसर में इस तरह घुसकर तोड़फोड़ किया जाना गंभीर मामला है। इससे विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, अभी तक उनकी किसी व्यक्ति से ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ है, जिसके कारण इस प्रकार की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका हो। प्रबंधक ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं है और न ही उन्हें किसी ऐसे विरोधी के बारे में जानकारी है, जो विद्यालय में तोड़फोड़ कर सकता है। ऐसे में स्कूल परिसर में घुसकर सामान तोड़े जाने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य अंकिता खेरा ने बातचीत के दौरान बताया कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही हैं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका स्कूल आना-जाना भी पहले की अपेक्षा कम हो गया है। इसी दौरान विद्यालय में इस तरह की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया। विद्यालय में हुई तोड़फोड़ के बाद शिक्षक और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई होती है और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पर्याप्त होना जरूरी है। यदि रात के समय अराजकतत्व विद्यालय परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ कर सकते हैं तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच कराए जाने तथा विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। प्रबंधन की ओर से परिसर में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही गई है। हालांकि, तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उप प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने मेजा थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *