मेजा में गुरु पूर्णिमा पर घर घर हुई पूजा बनाए गए पकवान

मेजा में गुरु पूर्णिमा पर घर घर हुई पूजा बनाए गए पकवान

गंगा यमुना नदी के घाटों पर स्नान करने वाले भक्तों का दोपहर बाद तक लगा रहा गंगा घाट पर मेला

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। मेजा में आषाढ़ महीने के अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा आषाढी पर गंगा यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर लाखों भक्तों ने गंगा यमुना नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाकर स्नान करने के बाद धूप दीप नैवेद्य फल फूल मिष्ठान दूध शहद चंदन आदि सामग्री से विधि विधान से देवी देवताओं और गुरुजनों की पूजा की है गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गंगा यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से गंगा स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही है दोपहर बाद तक गंगा और यमुना नदी के किनारे स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ बढ़ रही थी दोपहर बाद गंगा यमुना नदी में स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ कुछ कम होने लगी है गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गंगा यमुना के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे सड़कों और चौराहों पर भी यातायात नियंत्रण करने के लिए भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मेजा में में घर-घर में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और देवी देवताओं के साथ गुरुओं की पूजा की जाती है बताया जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन मेजा क्षेत्र में कुल देवता की पूजा लाखों भक्त विभिन्न प्रकार के पकवान फल फूल मिष्ठान आदि सामग्रियों से विधि विधान से पूजा करते हैं गुरु पूर्णिमा को प्रयागराज में आषाढी का पर्व के नाम से जाना जाता है आषाढी पर्व का सनातन धर्म हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *