निशुल्क बीज पाकर किसानों के चेहरे खिले, मिलेट्स की खेती को मिला बढ़ावा
आदर्श सहारा टाइम्स
चायल,कौशांबी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत 23 जुलाई को चायल ब्लॉक में किसानों को निशुल्क मिलेट्स बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय बीज भंडार चायल में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों को रागी, सावां, कोदो, ज्वार व बाजरा जैसे पोषक मोटे अनाजों के मिनी किट बीज निशुल्क वितरित किए गए।
निशुल्क बीज पाकर किसानों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। उन्होंने सरकार और कृषि विभाग का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास खेती को लाभकारी बनाएंगे और स्वास्थ्यवर्धक अनाजों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में किसानों को मिलेट्स की खेती के तौर-तरीके,फसल चक्र में इसके स्थान और बाज़ार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।श्रीमती सुषमा साहू ने किसानों को मोटे अनाज के फायदे बताते हुए कहा कि यह जलवायु अनुकूल फसलें हैं, जो कम पानी में उगाई जा सकती हैं और पोषण से भरपूर होती हैं।
सरकार की इस पहल से किसानों में नई उम्मीद जगी है, और मिलेट्स की खेती को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल, भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी तिवारी, सोमनाथ मिश्रा व अरविंद तिवारी की विशेष उपस्थिति रही,और कृषि विभाग से एडीओ (एजी) देवेंद्र नाथ तिवारी,बीज भंडार प्रभारी आशीष कुमार यादव,बीटीएम संदीप कुमार यादव, एटीएम राजेश कुमार व छोटे लाल उपस्थित रहे।
