लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा – पूर्व विधायक विजय प्रकाश
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगांव में बुधवार को बैठक की गई है कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा जिस तरीके से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और वोट बैंक की चोरी चुनाव आयोग के संरक्षण में किया जा रहा है !महगाव गांव में प्रोजेक्टर लगाकर जनता के बीच में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस तरीके से भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र दिखाया है उसी का वीडियो दिखाकर जनता तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आवाज को दिखाया गया इस उपलक्ष्य में जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक विजय प्रकाश उपस्थित रहे कार्यक्रम का नेतृत्व कौशांबी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर ने किया !
इस मौके पर जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कांग्रेस पार्टी ब्लॉक और मंडल तक कौशांबी जिले में विस्तार करेगी और इस झूठ फरेबी सरकार के खिलाफ एक मोर्चा जल्द ही खोला जाएगा प्रमुख रूप से कौशांबी कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि यह सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है किस तरीके से वोट बैंक की चोरी की जा रही है चुनाव आयोग के संरक्षण में यह बहुत ही निंदनीय है मैं इसकी घोर निंदा करता हूं पूर्व जिला अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर ने सभा को संबोधित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया और सभी से आग्रह किया कि राहुल गांधी के साथ चलिए और इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ खड़े रहे !
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस की एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद ने किया इस सभा में कौशांबी कोऑर्डिनेटर राजेश साहनी, ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ज़का, पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,मुस्ताक अहमद, मोईनुद्दीन मोहम्मद काशिफ उमेर, महबूब, तनवीर, सावित्री पासी रेखा रैदास, पूनम, सुनीता, सलीम, जिशान, शाहिद अली सारिक अहमद नगर उपाध्यक्ष जमशेद अहमद,नगर प्रवक्ता अफ़कार अहमद,सलूक, रमेश अग्रहरी, जीवन सिंह, एवं महागाव गांव के लगभग सैकड़ो सम्मानित लोग उपस्थित रहे !!
