मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक
आदर्श सहारा टाइम्स
दिघिया ,प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए शुरू किए गए मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना माण्डा की पुलिस टीम ने शुक्रवार को माण्डा ब्लॉक और ग्राम हाटा में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान पुलिस की महिला बीट अधिकारी और एंटी रोमियो स्क्वाड ने छात्राओं, महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को गुड टच-बैड टच, सुकन्या योजना, सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम 1930, एम्बुलेंस 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम हाटा की बैंक सखी श्रीमती रीता सेन को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अभियान में निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी, उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, महिला उप निरीक्षक नीरज कुमारी, महिला कांस्टेबल रूबी अंसारी, कांस्टेबल भानु प्रताप और अमित यादव शामिल रहे।
