ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा,एक की मौत, एक की हालत गंभीर
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत अझुवा हाइवे में देशी शराब ठेका के सामने ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया ।
घटनाक्रम के मुताबिक राजकुमार 35 वर्ष पुत्र संभल और राजन पुत्र खेलावन निवासी वार्ड नंबर 7 बहुआ बाइक से अझुवा किसी काम से आए थे ।देशी ठेका के सामने हाइवे पर गाड़ी खड़ी कर बात कर रहे थे तभी कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक वाहन ने कुचल दिया। बाइक को ट्रक में कुछ दूर तक घसीट ले गया इस घटना में राजन उम्र लगभग 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राजकुमार गंभीर घायल हो गया दुर्घटना से देशी शराब ठेका के सामने लोगों का मजमा लग गया सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा ने भाग रहे ट्रक वाहन को सरकारी जीप से पीछा कर रसूल पुर मार्ग के सामने हाइवे में कस्टडी में लिया है।ड्राइवर फरार हो गया,पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को अस्पताल भेज कर शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजन दीपावली पर मुंबई से आया था राजन 4 भाइयों मे चौथे नंबर का अविवाहित भाई था मौत से पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों युवक देशी ठेका से शराब का सेवन कर घर जा रहे थे तभी हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
