भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर एक गोष्ठी हुई आयोजित

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर एक गोष्ठी हुई आयोजित

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। परम श्रद्धेय भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति स्थल नयापुरा, बिगहनी पर उनकी 102 वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु दिनांक 01 जनवरी 2026 को एक विचार संगोष्ठी का आयोजन अमरजीत शर्मा के निजी निवास स्थान (मधुबन) मिश्रपुर, दुबेपुर में किया गया। संगोष्ठी में जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समता एवं जनकल्याण के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से उनकी जयंती दिनांक 24 जनवरी 2026 को गरिमामय ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाये
जाने के लिए कार्ययोजना के निर्माण हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, इस संगोष्ठी में यमुनापार के युवाओ सहित, समाज के अनेक वरिष्ठ समाज सेवी एवम चिंतक शामिल हुए। संगोष्ठी में गरिमामयी उपस्थिति मोहनलाल शर्मा, रामजी शर्मा, शिवदास शर्मा, छविनाथ शर्मा, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, नन्दलाल शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, अमरजीत शर्मा, मुनेश शर्मा, बृजेश शर्मा, नीरज शर्मा, रोहित
शर्मा, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, ताड़केश्वर, प्रदीप चन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सन्दीप शर्मा एवं संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आत्मसात करने एवं समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का आह्वान किया। संगोष्ठी का आयोजन अमरजीत शर्मा एवम संचालन वरिष्ठ समाज सेवी मोहन लाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *