मेजा क्षेत्र स्थित अकोढा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकोढा स्थित जूनियर हाई स्कूल के परिसर मे वृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान वंदना यादव प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव ने गौ पूजन कर पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान चिकित्सकों ने पशुओं का नि:शुल्क दवा उपचार किया। पशु चिकित्सा श्याम बहादुर यादव ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पहुंच कर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु पालकों के हित में संरकार द्वारा संचालित योजना और पशुओं के रख-रखाव की जानकारी देना है।
सरकार द्वारा संचालित नंद बाबा योजना, बकरी और भेंड़ पालन योजना, चारा विकास योजना, पशुपालकों आदि योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार विकसित करने की अपील की। कहा कि सरकार के योजनाओं का लाभ उठा कर पशुपालन में वृद्धि करें। मेजा रोड, रामनगर पशु चिकित्सालय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि पशुओं को कीड़ी की दवा नियमित तीन माह में खिलाना चाहिए। मच्छर कई रोगों के वाहक हैं। यहां तक कि लंपी बीमारी में भी वाहक के रुप में मच्छरों की प्रमुख भूमिका है। इसलिए मच्छरों से बचाव के उपाय जरुर करें। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी , ओम प्रकाश मिश्रा,कर्मचारियों सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
