अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी ब्लाक संगोष्ठी मेजा और उरूवा में सम्पन्न
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा/उरूवा (प्रयागराज)। महिलाओं के उत्थान और सम्मान का सारा श्रेय अहिल्याबाई होल्कर को जाता है। अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत है। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को पुणश्लोक का दर्जा उनके द्वारा सच्चे मन भाव पर चलते हुए अपने शासनकाल में धर्म द्धारा समाज और राष्ट्र के लिए किए गए महान कार्यों से मरणोपरांत पुण्यश्लोक के उपाधि से सम्मानित किया गया उक्त बातें मेजा और उरूवा ब्लाक में बृहस्पतिवार को आयोजित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कही। जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर से प्रेरणा लेकर चलने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख गायत्री देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, भाजपा नेता गंगाप्रसाद मिश्र, जिला मंत्री राजेश धनगढ,मंडल प्रभारी अमरेश तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते बताया की कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय, आशीष सिंह पटेल, प्रदीप पांडेय,अजय सिंह, आनन्द तिवारी,हरी कृष्ण आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।