अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर युवाओं ने किया निशुल्क शरबत वितरण

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर युवाओं ने किया निशुल्क शरबत वितरण

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा ।  मांडा क्षेत्र के दिघिया गांव में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर युवाओं एवं ग्रामीणों द्वारा निशुल्क शरबत एवं पानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दिघिया-रामनगर मार्ग पर राहगीरों को रोककर उन्हें शीतल शरबत और पानी पिलाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर युवाओं के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों का कहना था कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता के लिए समर्पित रहा है। उनकी जयंती पर इस प्रकार का सेवा कार्य कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ग्राम प्रधान नरवर चौकठा मंगला प्रसाद ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से लगभग तीन सौ से अधिक राहगीरों को निशुल्क शरबत एवं पानी पिलाया गया।

इस अवसर पर अमित खटिक, जोखूराम निषाद, लक्ष्मीशंकर अधिवक्ता, रवि पाल, आलोक पाल, अंकित कुमार, सुरेश पाल, सूर्यकांत पाल, प्रदीप कुमार, धीरज पाल, अखिलेश तथा सुशील गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनाने तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *