जिलाधिकारी ने कालेजों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय (प्रा०)परीक्षा -2025 तथा रविवार को ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के द्वारा आयोजित को बी० एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत विभिन्न विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केन्द्र एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय (प्रा०)परीक्षा -2025 एवं रविवार को ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के द्वारा आयोजित बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आर्य कन्या इंटर कालेज मुट्ठीगंज , रमा देवी इंटर कालेज बालिका कालेज सहित अन्य कालेजों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को भी देखा।
