मातृभाषा दिवस पर गूँजी बालिकाओं की प्रतिभा, ‘बालिका शिक्षा मिशन’ के तहत नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहीं छात्राओं ने बाँधा समां

मातृभाषा दिवस पर गूँजी बालिकाओं की प्रतिभा, ‘बालिका शिक्षा मिशन’ के तहत नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहीं छात्राओं ने बाँधा समां

स्वामी विवेकानन्द शिक्षा समिति और इंपैक्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह आयोजित; संस्था के पदाधिकारियों ने बालिकाओं का बढ़ाया उत्साह

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। स्वामी विवेकानन्द शिक्षा समिति एवं ‘इंपैक्ट’ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘बालिका शिक्षा मिशन’ के तहत हिंदी दिवस का अवसर अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं संस्था के सुपरवाइजर इंजीनियर शिव शंकर बिंद ने बच्चों को हिंदी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, इसकी वैज्ञानिकता और जीवन में मातृभाषा की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा न केवल हमारी पहचान है, बल्कि यह हमारे विचारों और अभिव्यक्ति की सबसे सशक्त नींव भी है।
शिक्षा की अलख जगा रही संस्था बालिका शिक्षा मिशन के तहत समाज के वंचित वर्ग की बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण और पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्था के दूरदर्शी नेतृत्व में यह अभियान निरंतर नए आयाम छू रहा है।
इस अवसर पर संस्था के निर्देशक अनुज सर, सुरेंद्र कुमार सर, प्रोजेक्ट ऑफिसर शैलेंद्र सर और बहुगुणा सर सहित सुपरवाइजर शिव शंकर बिंद एवं शिवेंद्र मौर्य उपस्थित रहे। संस्था के सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और हर बच्ची तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में शानदार प्रस्तुति देने वाली छात्राओं की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *