ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, उपचार हेतु हास्पिटल में भर्ती
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी हिमांशु यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने एक दारोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
