जुलाई माह तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान का अपर निदेशक ने किया उद्घाटन
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान (द्वितीय चरण-माह जुलाई 2026) का उद्घाटन अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा0 राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक डा0 आशु पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अरूण कुमार तिवारी द्वारा बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया। संचारी अभियान का संचालन दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 संचालित किया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला एपिडेमोलाजिस्ट डा0 अंशु जी ने किया तथा अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज ने संचारी रोगों के नियंत्रण संबंधी कार्यवाही एवं विभागीय प्रगति पर जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अरूण कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की विशेष भूमिका के विषय में चर्चा की एवं दस्तक अभियान में स्टाप डायरिया कैपंेन के अन्तर्गत आशा एवं ऑगनबाड़ियों द्वारा घर-घर जाकर डायरिया प्रभावित परिवारों को जिंक ओ0आर0एस0 एवं क्लोरीन की गोली का वितरण पर चर्चा की। इसी के क्रम में संचारी कार्यक्रम के नोडल डा0 के0के0 मिश्रा द्वारा जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में समस्त विभागों को समन्वय बनाकर संचारी रोगों के नियन्त्रण हेतु कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के इस उद्घाटन कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रावेन्द्र, डा0 नवीन गिरी, डा0 राजेश कुमार सिंह, डा0 एच0एल0 यादव, डा0 आर के0 श्रीवास्तव, नगर निगम से जोनल अधिकारी अरविन्द यादव, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डी0पी0 सिंह, सफाई निरीक्षक पूजा सिंह, डब्ल्यू0एच0ओ0 से एस0एम0ओ0 डा0 आलोक, डी0पी0एम0 विनोद सिंह, सी0फार0, पाथ के प्रतिनिधी तथा वी0बी0डी0 कर्मचारी उपस्थित थे।
