मेजा क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा तिहरे हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी से मिले परिजन
सुबे के मुखिया बोले मेजा की गुंडई खत्म करेंगे’, प्रयागराज दौरे पर फिर परिजनों से होगी मुलाकात
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के स्थिति चर्चित कुकुरकटवा तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री को मामले से जुड़े सभी तथ्यों से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष न्याय और परिवार की सुरक्षा की मांग की।पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी पूरी बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। परिजनों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेजा में किसी भी तरह की गुंडई और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेजा की गुंडई खत्म करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परिजनों ने कहते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन से परिवार को न्याय की नई उम्मीद मिली है। लखनऊ में हुई इस मुलाकात को कुकुरकटवा तिहरे जल्द से जल्द न्याय मिलेगा।
