जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों को नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 15.08.2026 निर्धारित है। तत्कम में जनपद प्रयागराज में संचालित समस्त शासकीय/असाशकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन शिक्षण संस्थानों द्वारा शासन स्तर से निर्गत समय सारिणी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा अन्तर्गत समस्त कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। दिनांक 12.08.2026 तक जनपद प्रयागराज में अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति के कुल 940 शिक्षण संस्थानों में से मात्र 156 शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण की गयी है, जो कि सन्तोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों को यह निर्देशित किया है कि यदि किसी शिक्षण संस्थान द्वारा नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित न होने के कारण पात्र छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रहते हैं, तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान का होगा।
