मांडा में 32 केंद्रों पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आदर्श सहारा टाइम्स
मांडा, प्रयागराज। स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति द्वारा संचालित परियोजना बालिका शिक्षा कार्यक्रम, इंपैक्ट के सहयोग से ब्लॉक मांडा के 32 केंद्रों पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन ग्राम बघौरा में किया गया।
कार्यक्रम मुख्य निर्देशक अनुज सर, सुरेंद्र सर, शैलेंद्र बहुगुणा एवं शिवशंकर बिंद सहित अन्य लोगों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान बालिकाओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
परियोजना के तहत मांडा ब्लॉक के 32 केंद्रों पर करीब 1000 बच्चियां नामांकित हैं। इन केंद्रों पर बालिकाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। साथ ही बच्चियों को शिक्षा के लिए निःशुल्क शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेगा।
