भसुंदर खुर्द पंचायत भवन अमृत सरोवर तालाब के किनारे विद्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

भसुंदर खुर्द पंचायत भवन अमृत सरोवर तालाब के किनारे विद्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा । स्वतंत्रता दिवस के शुभ एवं पावन पर्व पर ग्रामसभा भसुंदर खुर्द में देशभक्ति का माहौल रहा ।इस अवसर पर पंचायत भवन अमृत सरोवर तालाब और ग्राम के तीनों विद्यालयों में उपस्थित होकर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत कर सभी को गौरवान्वित किया। अमृत सरोवर तालाब पर तिरंगा फहराने के बाद स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।‌ कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, प्रधान प्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करने का संकल्प दोहराया आजादी का जश्न, हर घर तिरंगा के नारे से पूरा गांव गूंज उठा सोशल मीडिया पोस्ट के लिए। जिसमें सोनू पटेल, मोनू पटेल , रामू पटेल, राजकुमार प्रजपति,मनोज, प्रजापति, राजेश खन्ना, कुलदीप पटेल, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *