नव नियुक्त मांडा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा से मिले अधिवक्ता एवं युवा नेता, बाबा साहब और मां सरस्वती का चित्र भेंट कर दी शुभकामनाएं
आदर्श सहारा टाइम्स
मांडा, प्रयागराज। मांडा थाना में नव नियुक्त थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा से क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं युवा नेताओं ने मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना प्रभारी को भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर एवं मां सरस्वती का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट विष्णुकान्त गुप्ता, एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार सोनकर (आंधी), साजन सोनकर, लव सोनकर, युवा नेता शिवशंकर बिन्द एवं अमरेश चंद्र सोनकर थाना पहुंचे। सभी ने नव नियुक्त थाना प्रभारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आम जनता की समस्याओं तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में मांडा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आम जनता से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की।
इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र भेंट कर थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
