महात्मा गांधी जी की जयंती को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

महात्मा गांधी जी की जयंती को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जी की जयंती को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने एवं इस अवसर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बंध में संगम सभागार में बुधवार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन स्मृति व योगदान को याद करने एवं उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से नगर क्षेत्र में मूर्तियों की साफ-सफाई, नगर की साफ-सफाई हेतु स्वच्छता अभियान एवं मलिन बस्ती के आस-पास व नदियों के किनारे विशेष साफ-सफाई कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई का कार्य कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों में महात्मा गांधी जी के विचार दर्शन एवं जीवन परिचय पर आधारित निबंध कला, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला का आयोजन कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा तथा राष्ट्रगान गाया जायेगा। इसके साथ ही कार्यालयों में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *