हक़ सम्मान और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई के लिए एक दिन संगठन के नाम,समस्त सम्मानित प्रबंधकगण, शिक्षक साथी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी बंधु,
प्रयागराज–झांसी स्नातक खंड
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। हमारे वर्षों के संघर्ष, वित्तविहीन विद्यालयों के अस्तित्व और मान-सम्मान की रक्षा का समय अब आ चुका है। सदन में हमारे हक़ की आवाज़ को पूरी मजबूती से उठाने के लिए, हम सभी के लोकप्रिय एवं कर्मठ प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में दिनांक 6 अक्टूबर, दिन मंगलवार को ऐतिहासिक नामांकन होने जा रहा है।वित्तविहीन शिक्षक और कर्मचारी दशकों से उपेक्षा का शिकार हैं। यह चुनाव केवल एक सीट का नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा, अधिकार और मानदेय की लड़ाई का है। राठौर जी की जीत सदन में हमारी सामूहिक शक्ति की गूंज बनेगी।
अतः अखिल भारतीय वित्तविहीन विद्यालय संगठन की ओर से मैं आप सभी से करबद्ध अपील करता हूँ कि 6 अक्टूबर को अपने-अपने विद्यालय एक दिन के लिए पूर्णतः बंद रखें और अपने अधिकारों की इस लड़ाई में शत-प्रतिशत भागीदारी निभाएं। प्रयागराज–झांसी खंड के प्रत्येक प्रबंधक, शिक्षक और कर्मचारी भारी से भारी संख्या में नामांकन स्थल पर समय से पहुँचकर राठौर जी को अपना ऐतिहासिक समर्थन दें।आपकी एकजुट उपस्थिति ही शासन-प्रशासन तक हमारी आवाज़ पहुँचाएगी।
दिनांक: 6 अक्टूबर (मंगलवार)
विनीत:
पंकज तिवारी
प्रदेश अध्यक्ष,
अखिल भारतीय वित्तविहीन विद्यालय संगठन।
