लेहड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, रोमांचक फाइनल में पटेहरा ने लहराया परचम

लेहड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, रोमांचक फाइनल में पटेहरा ने लहराया परचम

आदर्श सहारा टाइम्स

शैलेश कुमार कुशवाहा

मेजा । उरुवा ब्लाक स्थित स्थानीय ग्रामीण खेल मैदान लेहड़ी में रविवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें दिन भर खेल का रोमांच देखने को मिला।
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य रेफरी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी *चंद्रशेखर भारती* उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मैचों का निष्पक्ष संचालन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अमिलिया कलां और पटेहरा के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में पटेहरा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अमिलिया कलां को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने दोनों टीमों का तालियों से स्वागत किया।
इस सफल आयोजन में विक्की दुबे, निशांत दुबे, जय ठाकुर, वंश द्विवेदी, विशाल दुबे आयोजक के रूप में सक्रिय रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से *राजू भाई, विवेक एडवोकेट, मुलायम यादव* सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *