संदीग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम
आदर्श सहारा टाइम्स
मांडा,प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के कोषडा कला गांव में सुबह बस्ती से थोड़ी दूर पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
मिली जानकारी के मुताबिक,मांडा थाना क्षेत्र के कोषडा कला गांव निवासी अवधेश शर्मा (28) पुत्र सोहन लाल शर्मा बीती रात भोजन करके के बाद कमरे में सो गया। सोमवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए बस्ती से करीब 700 मीटर दूरी गए। ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता अवधेश का शव देखा तो सनसनी फ़ैल गई। घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर परिजनो में कोहराम मच गया। वहीं मांडा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे।
बताया जाता है की मृतक के दो लड़के,पत्नी सहित परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक के पिता दो भाई हैं।जिसमें मृतक अपने पिता सहित परिवार के साथ अस्थाई निवास दिघिया में रहता था।उसके चाचा घटनास्थल के गांव में ही रहते हैं। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मांडा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया की शव पीएम भेज कर जांच कराई जा रही है। मृतक रात में कब और क्यों आत्महत्या किया। इसकी गहराई से जांच कर करवाई किया जाएगा।
