दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की मौत, मचा सनसनी 

दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की मौत, मचा सनसनी

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के मंगरोहनी मवाई गांव में स्थित स्विमिंग पूल में रविवार की दोपहर को अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहाने के दौरान अचानक पानी में डूब गया जिससे युवक की तबियत बिगड़ गई,साथ में रहे लोग उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि जिस स्विमिंग पूल में युवक के डूबने से मौत बताई जा रही है इतना अधिक पानी नहीं है कि कोई व्यक्ति उसमें डूब जाए और उसकी मौत हो जाए जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और उसके साथियों की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा गांव का रहने वाला युवक अवधेश कुमार लोधी उम्र 20 वर्ष पुत्र दुर्गा प्रसाद लोधी रविवार को अपने चार पांच साथियों के साथ मंगरोहनी मवाई गांव स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था,इस दौरान उसके साथ उसके तीन चार साथी भी थे जहां अचानक से वह पानी में गिर गया और काफी देर तक पानी में ही पड़ा रहा, आनन फानन में मौजूद साथी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद का कहना है कि मेरा बेटा स्विमिंग पूल में नहाने गया था उसके साथ उसके तीन-चार दोस्त भी थे । अचानक से वहां उसको उल्टियां हुई अस्पताल ले आए,डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।घटना की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *