चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टर सेरेमनी का भव्य आयोजन
अरसलान अंसारी बने हेड ब्वाय, आयुषी शर्मा को हेड गर्ल की जिम्मेदारी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल, मनूकापुरा मेजा में सत्र 2026-27 के नव-निर्वाचित स्कूल कैबिनेट के लिए इन्वेस्टर सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में कक्षा 12-ए के अरसलान अंसारी को हेड ब्वाय तथा कक्षा 12-बी की आयुषी शर्मा को हेड गर्ल चुना गया। वहीं ब्लू हाउस के कक्षा 11-ए के छात्र वैभव शुक्ल को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा रेड हाउस की कक्षा 11-बी की छात्रा आराध्या शुक्ला को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा रेड हाउस कैप्टन का दायित्व कक्षा 9-बी के अभी शुक्ला, वाइस कैप्टन नसरीन, ब्लू हाउस कैप्टन संकल्प द्विवेदी, वाइस कैप्टन कशिश, ग्रीन हाउस कैप्टन अनन्या केशरी, वाइस कैप्टन कृष्णा शुक्ला, येलो हाउस कैप्टन उत्कर्ष पाण्डेय तथा वाइस कैप्टन साफिया वसीम को सौंपा गया। हेल्थ एंड हाइजीन कैप्टन शुभी शुक्ला, जबकि हाउस प्रीफेक्ट की जिम्मेदारी अपूर्वा गुप्ता और अंशिका द्विवेदी को दी गई।
समारोह में विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर सुधाश्रु मिश्र, प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार एवं कोऑर्डिनेटर मंगला प्रसाद पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन तथा विद्यार्थियों में खेल भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में शारीरिक शिक्षक रवि भूषण राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय की हाउस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में भाभा हाउस की इंचार्ज कंचन श्रीवास्तव, बोस हाउस की इंचार्ज ज्योति टण्डन, कलाम हाउस की इंचार्ज निधि पाण्डेय और रमन हाउस की इंचार्ज दिव्यांशी तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नव-निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटर सुधाश्रु मिश्र ने कहा कि विद्यालय के नव-निर्वाचित युवा नेता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें और अपने कार्यों से विद्यालय की गरिमा को और ऊंचा उठाएं। प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार ने कहा कि किसी पद को प्राप्त करना केवल सम्मान की बात नहीं है, बल्कि उसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, नेतृत्व, सहयोग, सेवा-भाव और टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कोऑर्डिनेटर मंगला प्रसाद पटेल, शारीरिक शिक्षक रवि भूषण राय, सभी हाउस इंचार्ज एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना देखने को मिली। इन्वेस्टर सेरेमनी विद्यार्थियों के लिए केवल पद ग्रहण करने का अवसर नहीं, बल्कि विद्यालय, साथियों और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश मिश्र ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा-भाव विकसित करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया गया।
